फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The tenure of the nominated member of Meerut Cantt Board has been extended.

Meerut News: मेरठ कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य का कार्यकाल बढ़ा

Sun, 16 Nov 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
The tenure of the nominated member of Meerut Cantt Board has been extended.
मेरठ। लंबे समय से टलते आ रहे मेरठ छावनी परिषद के चुनावों की उम्मीदों को झटका लगा है। केंद्र सरकार ने देश के मेरठ समेत पांच छावनी बोर्ड के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल फिर बढ़ा दिया है। इनमें पंचमढ़ी, बादामीबाग, जम्मू, मेरठ व रामगढ़ छावनी बोर्ड शामिल है।
विज्ञापन

मेरठ छावनी परिषद के मौजूदा मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा का कार्यकाल भी एक वर्ष के लिए बढ़ गया है। छावनी परिषद के चुनाव नहीं होने के कारण केंद्र सरकार ने भाजपा नेता डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को मनोनीत सदस्य बनाया हुआ है। उनका कार्यकाल कई बार बढ़ चुका है। छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं को उठाने का जिम्मा मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा के पास है। इसके साथ ही छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी जनहित के मामले उठाते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed