फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the teenager died by hanging in argued

गृहक्लेश में किशोर ने फांसी लगाई

Tue, 17 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
the teenager died by hanging in argued
लावड़। चिंदौड़ी गांव निवासी एक किशोर ने रविवार देर रात गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी पाकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की परंतु परिजनों ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

चिंदौड़ी गांव निवासी रणवीर दौराला शुगर मिल में कार्य करता है। उसके दो बेटे विनय व विनित हैं। बताया कि रविवार देर रात उसके छोटे बेटे 17 वर्षीय विनीत की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर किशोर विनीत ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। काफी देर बाद भी जब वह अपने कमरे से नहीं आया तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे। कमरे में पंखे से किशोर का शव लटका देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस पंचनामा भरने की कार्रवाई कर लौट गई। इंचौली थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया और पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया था। इस पर पंचनामे की कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed