फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The teams from Aryans and Army School will clash in the football tournament final.

Meerut News: फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में आर्यन्स और आर्मी स्कूल की टीमें भिड़ेंगी

Fri, 09 Oct 2026 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
The teams from Aryans and Army School will clash in the football tournament final.
- चौधरी कदम सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट में खेले गए आठ मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। द आर्यन्स स्कूल मेरठ में चल रहे तृतीय चौधरी कदम सिंह मेमोरियल अंतरविद्यालयीय फुटबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को आठ रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-15 बालक, अंडर-19 बालक और अंडर-19 बालिका वर्ग की टीमों ने मैदान पर दमखम दिखाया। सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर द आर्यन्स और आर्मी स्कूल की टीमों ने अलग-अलग वर्गों के फाइनल में जगह बनाई। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों में उत्साह बनाए रखा।
दिन की शुरुआत अंडर-19 बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से हुई। पहले मैच में विजडम ग्लोबल स्कूल ने एलए स्कूल को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में अशोका अकादमी ने ग्रोवेल स्कूल को 1-0 से हराया। अंडर-15 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में द आर्यन्स (सी) ने अशोका अकादमी को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में आर्मी स्कूल ने एमपीएस मेरठ को 3-2 से पराजित किया। अब खिताबी मुकाबले में द आर्यन्स और आर्मी स्कूल की टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में द आर्यन्स ने विजडम ग्लोबल स्कूल को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में आर्मी स्कूल ने अशोका अकादमी को कड़े मुकाबले में 3-2 से शिकस्त दी। इस वर्ग का फाइनल भी द आर्यन्स और आर्मी स्कूल के बीच खेला जाएगा। अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में आर्मी स्कूल ने आईपीएस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आयोजन सचिव दीपक राणा ने बताया कि शनिवार को अंडर-15 बालक, अंडर-19 बालक और अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। अंडर-15 बालक और अंडर-19 बालिका वर्ग में द आर्यन्स तथा आर्मी स्कूल की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में खरखौदा के उपखंड अधिकारी जितेंद्र सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. उदय भान और सुभारती विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अरविंद कृष्णन अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सुशील भटनागर, सुधीर भटनागर, अजीत, रोहित बंसल, अमित चौधरी, आकाश, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed