{"_id":"688cd65f8f6c94f0190bf30e","slug":"the-team-that-excelled-in-the-forensics-competition-was-honored-meerut-news-c-72-1-smrt1021-137961-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरेंसिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉरेंसिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 68वीं उप्र पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2025 में मेरठ जोन की फॉरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक दक्षता, अनुशासन और टीम वर्क का परिचय देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम की सफलता पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की और नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
जोन की फॉरेंसिक यूनिट के वरिष्ठ सदस्य अवनीश कुमार वर्ष 2015 से मेरठ जनपद में कार्यरत हैं। फॉरेंसिक विज्ञान के विशेषकर बैलेस्टिक क्षेत्र में उन्हें विशिष्ट अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अब तक 50 से अधिक गोलीकांड, शस्त्र परीक्षण, क्रॉस फायर एवं मुठभेड़ मामलों में निर्णायक बैलेस्टिक विश्लेषण प्रस्तुत किए हैं। इससे अपराधियों के खिलाफ वैज्ञानिक व विधिक दृष्टि से मजबूत साक्ष्य न्यायालयों में प्रस्तुत किया जा सके।
अपने अनुभव से उन्होंने घटनास्थल पर ही कारतूस, खोखा, गोली के कोण, फायरिंग डायरेक्शन और हथियार की उपस्थिति को देखकर कई मामलों में तत्काल मौके पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक राय देकर विवेचकों को दिशा प्रदान की है। अवनीश कुमार ने अजय श्रीवास्तव (उप निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, अलीगढ़), अरविंद यादव, एवं हरेंद्र सिंह (वैज्ञानिक अधिकारी) जैसे वरिष्ठ वैज्ञानिकों से प्रायोगिक प्रशिक्षण और केसवर्क अनुभव अर्जित किया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मेरठ जोन टीम का नेतृत्व अपराध शाखा में नियुक्त निरीक्षक राजेश कुमार ने किया। मेरठ जोन ने इस प्रतियोगिता में लगातार चौथी बार ओवरऑल विजय हासिल की है। मौजूद अधिकारियों ने टीम की प्रशंसा की।