{"_id":"677d8eba712bb44e10049ab7","slug":"the-team-did-not-reach-the-cantonment-to-lay-the-power-line-meerut-news-c-44-1-smrt1055-106573-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छावनी में विद्युत लाइन बिछाने नहीं पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छावनी में विद्युत लाइन बिछाने नहीं पहुंची टीम
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। नगर के मोहल्ला छावनी में एक निजी फैक्टरी को विद्युत आपूर्ति पहुंचाने के लिए आबादी क्षेत्र से केबल लाइन बिछाने का लगातार विरोध किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आबादी क्षेत्र से हटाकर फैक्टरी के मुख्य गेट की ओर से लाइन बिछाने की मांग की है। इस विरोध के चलते मंगलवार को भी ऊर्जा निगम की टीम ने लाइन बिछाने का कार्य नहीं किया। बता दें कि मोहल्ला छावनी आंशिक में आबादी के बीच बंद रास्ते पर एक निजी फैक्टरी का पीछे की ओर गेट है।
पिछले कई महीनों से आबादी के बीच विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर का विरोध किया जा रहा है। वहीं, रविवार को उर्जा निगम की टीम पुलिस फोर्स को लेकर केबल लाइन बिछाने के लिए मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया था। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने जेसीबी के आगे आकर कार्य रुकवाकर मुख्य गेट की ओर लाइन बिछाने की मांग की थी।
इस मामले में महिलाओं ने भी कड़ा विरोध जताया था। तब से स्थिति को लेकर दो पक्षों में तनाव है। इसी हालात के चलते मंगलवार को भी टीम विद्युत लाइन नहीं बिछा सकी। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने ऊर्जा निगम के आला अधिकारियों के साथ ही डीएम को यहां विवाद होने की रिपोर्ट भेज दी है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। आबादी क्षेत्र में नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं किया जाएगा।