{"_id":"5a2d19f04f1c1b60678c0650","slug":"the-talisman-took-the-child-life-do-not-you-ever-make-this-mistake","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबीज ने ली मासूम की जान, आप मत करना कभी ये गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबीज ने ली मासूम की जान, आप मत करना कभी ये गलती
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 11 Dec 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस माह की बच्ची शबनूर को बुरी नजर से बचाने के लिए पहनाया गया ताबीज ही उसकी मौत की वजह बन गया। बच्ची चारपाई से नीचे गिर गई, इस दौरान गले में पड़ा ताबीज चारपाई के पाये में फंस गया और दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम बच्ची को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए- खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
पढ़ें : पंचायत का अजब फैसला, विवाहिता की उसके प्रेमी से कर दी गई शादी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के गांव बलीपुरा निवासी पप्पू पुत्र बाबू कपडे़ की फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। इसी काम के सिलसिले में पप्पू हरियाणा क्षेत्र में गया था। उसकी पत्नी अपनी दस माह की बच्ची शबनूर को मकान की छत पर पड़ी चारपाई पर लेटाकर किसी कार्य से नीचे आ गई। कामकाज पूरा करने के बाद वह बच्ची को देखने के लिए फिर छत पर पहुंची। बच्ची चारपाई से नीचे लटकी थी और उसके गले में पड़ा ताबीज चारपाई के एक पाये उलझकर फंदा बनकर उसका दम घोट गया। बच्ची को मरा देख महिला ने शोर मचाया। इस पर परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। परिवार के सदस्य बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बच्ची का चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। बची की मौत से उसकी मां सदमे में आ गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बलीपुरा में बच्ची के शव को गांव के ही कब्रिस्तान में दफना दिया गया। घटना के संबंध में थाने में कोई सूचना नहीं दी गई। बच्ची के दादा शाहबुद्दीन ने कहा कि इस मनहूस दिन देखने को क्यों विवश होना पड़ा। आखिर मेरी बच्ची को किसकी नजर लग गई।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/