फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The tableau depicting the 'Maharaas' of Radha and Krishna captivated hearts; the birth anniversary of Radha (Radha Ashtami) was celebrated by cutting a cake.

Meerut News: राधा-कृष्ण के महारास की झांकी ने मोहा मन, केक काटकर मनाया राधा अष्टमी का जन्मोत्सव

Sun, 20 Sep 2026 08:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
The tableau depicting the 'Maharaas' of Radha and Krishna captivated hearts; the birth anniversary of Radha (Radha Ashtami) was celebrated by cutting a cake.
सरधना। रामलीला मैदान में गणपति महोत्सव के दौरान राधा-कृष्ण की झांकी में भजन प्रस्तुत करती करते
- गणपति महोत्सव में गूंजे गणपति और राधा रानी के जयकारे
विज्ञापन

श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। रामलीला मैदान में हिंदू युवा संगठन की ओर से आयोजित 11वें गणपति महोत्सव के छठे दिन राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। राधा रानी के जन्मोत्सव पर केक काटा गया। भजन संध्या के दौरान पांडाल में देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में झूमते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति महाराज के पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में बसपा नेता विनीत भराला, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी और राजेंद्र पहलवान पहुंचे। आयोजकों ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। दिल्ली से पहुंचीं भजन गायिका गीत कौर और प्रीत कौर की कौर सिस्टर्स ने गणपति महाराज और राधा रानी के भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद लिटिल दीवाना की भजन प्रस्तुतियों पर भी श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के महारास की झांकी प्रस्तुत की गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। भजनों और झांकियों के दौरान पांडाल में गणपति बप्पा मोरया और राधे-राधे के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

सोनू शर्मा के संचालन में कार्यक्रम का समापन देर रात आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अमन गुप्ता, अनिल गुप्ता, ललित गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, सनी गुप्ता, राकेश कुमार, राजकुमार जाटव, ओम गुप्ता, प्रमोद सक्सेना, अंकित बाली, रजत गोयल, विकास पाल, वंश गोयल, सिद्धार्थ पुष्पक, आशीष विश्वकर्मा और रितिक कुमार समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed