फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The sun shivered in the cold

आज से मौसम के खुलने के आसार,सुबह को दिखेगा कोहरा

Sat, 18 Jan 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
The sun shivered in the cold
मोदीपुरम। बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन से शुक्रवार को भी राहत नहीं मिली। पूरे दिन बादलचाल बनी रही। सूरज की लुकाछिपी के बीच खिली धूप बेअसर साबित हुई। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार से मौसम साफ होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिनभर बूंदाबांदी और ओलावृष्टि ने ठिठुरन बढ़ा दी। शुक्रवार को भी बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि शनिवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में अभी आगे भी उतार चढ़ाव बना रहेगा, बारिश की संभावना कम है। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 17.2 व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्र्दता 98 व न्यूनतम 79 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 7.8 मिमी दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 4 किमी प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन

प्रदूषण से मुक्त हुई हवा
बारिश होने और तेज हवा चलने से मेरठ के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में गिरावट दर्ज की गई है। गंगानगर में 66, जयभीमनगर में 70, पल्लवपुरम में 102 व मेरठ का एक्यूआई स्तर 85 दर्ज किया गया। बारिश के चलते ही एक्यूआई में इतनी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते अभी तक हुई बारिश से मौसम सर्द बना हुआ है। शनिवार सुबह कोहरा छाएगा और दिन में मौसम साफ होने के आसार हैं। शीतलहर के चलते अभी ठंड बनी रहेगी। -डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed