फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The students visited the algae culture lab.

Meerut News: कृषि लैब का छात्राओं ने किया भ्रमण

Sat, 01 Nov 2025 09:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 01 Nov 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
The students visited the algae culture lab.
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के बॉटनी एकेडमिक एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा शनिवार को अतिथि व्याख्यान और प्लांट कलेक्शन टूर का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के समन्वयक प्रो. विजय मलिक ने बताया कि प्लांट सिस्टमैटिक्स पौधों को वर्गीकरण करने की सबसे आसान, विश्वसनीय और आधुनिक विधि है। छात्राओं ने कृषि लैब का भ्रमण किया। प्रयोगशाला में वनस्पति विज्ञान विभाग के हेड डॉ. रमाकांत ने शैवालों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में बताया। कार्यक्रम की आयोजक सचिव डॉ. अनुपमा सिंह रहीं। कार्यक्रम में डॉ. गीता सिंह व माली रामलोट का सहयोग रहा।
विज्ञापन

वहीं कॉलेज के टीचर्स रिस्किलिंग सेल एवं यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर द्वारा ई-कंटेंट डेवलपमेंट, मूक और आउटकम बेस्ड एजुकेशन विषय पर दो सप्ताह के ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स के तृतीय दिन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ प्रो. विमल रार ने अपने व्याख्यान से किया। उन्होंने बताया कि शिक्षण विधि और पाठ्यक्रम रूपरेखा शिक्षा के दो प्रमुख स्तंभ हैं। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कन्या महाविद्यालय, जालंधर, पंजाब से रसायन विज्ञान विभाग की सहायक प्रवक्ता डॉ. नरिंदरजीत कौर ने क्विज के लिए इंटरेक्टिव टूल्स विषय पर अपने विचार बताए। कार्यक्रम के तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग से प्रो. अरुण जुल्क रहे। कार्यक्रम में डॉ. गरिमा मलिक, डॉ. बबीता माजी, डॉ. उपासना मोटला, डॉ. सुनीता सिंह और डॉ. ममता का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed