{"_id":"6a3c07f3eea2aa68a6055e41","slug":"the-strike-against-e-registry-continued-for-the-14th-day-the-ministers-effigy-was-burned-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1227239-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में 14 वें दिन भी हड़ताल रही, मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में 14 वें दिन भी हड़ताल रही, मंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश सरकार द्वारा जारी ई-रजिस्ट्री संबंधी आदेशों के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों एवं स्टाम्प वेंडरों का आंदोलन सोमवार को 14 वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने रजिस्ट्री कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए पूर्ण रूप से तालाबंदी रखी। मंत्री का पुतला फूंक कर आक्रोश प्रकट किया।
धरने पर बैठे अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडर जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने कचहरी परिसर में भ्रमण कर नारेबाजी की तथा मेरठ बार एसोसिएशन में बैठक कर आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की।
वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार पर अधिवक्ताओं एवं रजिस्ट्री कार्य से जुड़े लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए थाली-चम्मच बजाकर भी विरोध दर्ज कराया। इसके बाद कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए कुछ समय के लिए यातायात बाधित किया गया।
विज्ञापन
धरने में मुख्य रूप से चौधरी वसीम, राजेश सिंघल, विनोद राणा, संजय काजल, संजय कटारिया, जीपी सलोनिया, शकील चौहान, मनोज कुली, सुधीर मलिक, योगेंद्र चंचल, हरीश मलिक सहित काफी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडर उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -