शामली/थानाभवन/चौसाना। जनपद में इस समय गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का काम चल रहा है। 90 फीसदी से ज्यादा गेहूं की फसल पक चुकी है। रविवार को फिर हुई बारिश ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
किसानों का कहना है कि जो गेहूं खेत में कट गया था, वह भीगने से उसमें कई दिन तक नमी बनी रहेगी। नमी के कारण गेहूं का दाना काला पड़ सकता है। गढ़ीपुख्ता, कैराना, कांधला में हल्की बारिश हुई है। बारिश के साथ हवा चलने के कारण अधिकतर गेहूं की फसल गिर गई है। चौसाना क्षेत्र में साधन सहकारी समिति बल्लामाजरा क्रय केंद्र पर बारिश आने पर खुल में रखा गेहूं भीग गया। सिंचाई विभाग के उप राजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि रविवार 15 एमएम बारिश हुई है। सोमवार को भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, किसान सचिन धीमान, धर्मपाल, राकेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण जो गेहूं कटा हुआ है, भीगने से उसमें कालापन आ जाएगा। इसके अलावा जमीन गीली होने के कारण गेहूं की कटाई एक सप्ताह लेट हो गई है।

शामली में माजरा रोड पर भरा पानी।- फोटो : SHAMLI

शामली में हुई बरसात से गेहूं के खेत में भरा पानी।- फोटो : SHAMLI

शामली में हुई बरसात से गोभी के खेत में भरा पानी।- फोटो : SHAMLI

शामली में हुई बरसात से गिरी गेहूं की फसल।- फोटो : SHAMLI