{"_id":"e493f9b64aa7eda27d8b5af6656a20b5","slug":"the-storm-made-victory-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के जश्न में कई जगह बखेड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के जश्न में कई जगह बखेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 14 Dec 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रविवार को ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद जिले में कई जगह बखेड़ा हुआ। पाबंदी के बावजूद विजयी जुलूस निकाले गए। कहीं पथराव और फायरिंग हुई तो हर्ष फायरिंग के दौरान तमंचे की नाल फट गई। एक दर्जन से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं, जबरन विजयी जुलूस निकालने पर अड़े समर्थकों पर पुलिस ने जमकर लाठी भांजी।
इंचौली गांव में नवनिर्वाचित प्रधान निकले विजयी जुलूस का पूर्व प्रधान के परिजन और समर्थकों ने पथराव कर दिया। करीब आधा घंटा तक पथराव और कई राउंड फायरिंग से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
इस संघर्ष में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। भगदड़ मचने पर मुख्य बाजार के शटर धड़ाधड़ गिरते चलते गए। मामला शांत होने पर सीओ सदर देहात मौके पर पहुंचे। हालांकि तीन घंटे बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया।
विज्ञापन
वहीं, भूड़बराल के विजयी प्रधान को लेकर समर्थकों ने मेरठ ब्लॉक से जबरन जुलूस निकाला तो पुलिस से नोकझोंक हो गई। मना करने के बावजूद अड़े समर्थकों ने सिपाहियों से भी अभद्रता कर दी।
जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें दौड़ा लिया। बाद में समर्थक बिना जुलूस ही निकले। खरखौदा के जीत का नशा उस समय काफूर हो गया जब कैली गांव में प्रधान बने अमित त्यागी की जीत की खुशी में तमंचे से फायरिंग कर रहे विनेश और सौरभ नाल फटने से घायल हो गए। जिससे वहां अफरातफरी मच गई।