फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The state team won 6 medals at the boxing competition.

Meerut News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने जीते 6 पदक

Mon, 29 Jun 2026 06:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 29 Jun 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
The state team won 6 medals at the boxing competition.
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
जालंधर में हुई प्रतियोगिता में प्रदेश की ओर से खेलते हुए मेरठ मंडल के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 5वीं अंडर 15 सब जूनियर पुरुष व महिला नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन जालंधर में किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। इसमें अनिक और निशांत ने पदक जीतकर मेरठ मंडल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक जीते।

टीम में पुरुष वर्ग में आदित्यराज, अविरल, मोहम्मद मुसाहिब, गोपाल, धीरज, पुनीत, अभय, दिव्यांशु, हिमांशु यादव, आदित्य, अनिक बाबरा, अथर्व, अवि, यश और निशांत ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में अनामिका, आकांक्षा, जीविका, उमराखान, संध्या यादव, नंदिनी, खुशी तिवारी, अनाया, दिया, समृद्धि, समीक्षा और प्रार्थना ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मेरठ के अनिक ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अनिक को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर प्रतियोगिता में चुना गया। उनके साथ अवि ने भी 67 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अथर्व और निशांत ने रजत पदक जीता। निशांत ने 70 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया और मेरठ मंडल का नाम रोशन किया। इसके अलावा महिला वर्ग में आकांक्षा और खुशी ने कांस्य पदक जीता। टीम की इस उपलब्धि पर भारतीय मुक्केबाजी संघ के महासचिव प्रमोद कुमार व मेरठ के रहने वाले उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रोबिन ने भी सभी खिलाड़ियों और कोच प्रवीण कुमार, अमित राणा, आशीष कुमार, सोम प्रकाश, रुखसार व कनिका चौधरी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed