फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The stage will be set for many artists including Hema Malini, Kumar Vishwas

Meerut News: हेमा मालिनी, कुमार विश्वास सहित कई कलाकारों के लिए सजेगा मंच

Wed, 18 Dec 2024 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
The stage will be set for many artists including Hema Malini, Kumar Vishwas
मेरठ। विक्टोरिया पार्क में मेरठ महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार सुबह डीएम दीपक मीणा और एसएसपी विपिन ताडा पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने बताया कि 21 से 25 दिसंबर को मेरठ महोत्सव में अभिनेत्री हेमा मालिनी और कवि कुमार विश्वास सहित अन्य कलाकारों के लिए मंच सजेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। महोत्सव को रोचक बनाने की तैयारियां जारी हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर सजावट भी की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का शुभारंभ कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें न्योता दिया गया है। सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी डीएम दीपक मीणा ने अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को दी है। महोत्सव में स्टॉल लगाए जाएंगे और विक्टोरिया पार्क सजाया जाएगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने मंगलवार को शुरू कर दी। इसका जायजा लेने के लिए डीएम, एसएसपी, सीडीओ नुपूर गोयल, एसडीएम सदर कमल किशोर देशभूषण और ज्वाईंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी विक्टोरिया पार्क में पहुंचे। डीएम ने बताया कि सुरक्षा मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed