{"_id":"68f77a510be7fd82bf00c41f","slug":"the-staff-did-not-clean-the-third-floor-of-the-hospital-meerut-news-c-72-1-mct1006-142591-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कर्मियों ने अस्पताल की तीसरी मंजिल की नहीं की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कर्मियों ने अस्पताल की तीसरी मंजिल की नहीं की सफाई
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में प्राइवेट संस्था के सफाई कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला महिला अस्पताल में तैनात 26 सफाईकर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला। इस कारण इन कर्मियों के सामने आर्थिक परेशानियां आ रही हैं। इससे नाराज कर्मियों ने अस्पताल की तीसरी मंजिल की सफाई नहीं की।
यह कर्मचारी तीन अलग-अलग शिफ्ट में काम करते हैं। सुपरवाइजर तेजवीर सिंह ने बताया कि कर्मचारी सफाई उपकरणों के साथ वेतन की मांग करते हुए कई बार प्रमुख अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी को ज्ञापन दे चुके है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इससे नाराज कर्मचारियों ने महिला अस्पताल के तीसरे फ्लोर पर सफाई नहीं की। इसके कारण अस्पताल परिसर में धूल और गंदगी की दुर्गंध हो गई। अस्पताल ने सफाई का ठेका एक निजी संस्था को दे रखा है। इसमें काम करने वाले 26 सफाई कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला। इस कारण वह परेशान हैं। संस्था समय पर भुगतान नहीं कर रही हैं। ऐसे में सफाई कर्मचारियों का कहना है कंपनी वेतन देने में आनाकानी कर रही है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि पोर्टल अपडेट किया जा रहा है। इसी वजह से सफाई कर्मचारियों का मानदेय भुगतान करने में परेशानी हो रही है।दो महीने का वेतन न मिलने पर निजी कंपनी को रिमांडर भेजा गया है। जल्द ही सारा भुगतान किया जाएगा।