{"_id":"6acbc09c4425e08609003fda","slug":"the-spectacular-ram-barat-procession-featuring-captivating-tableaux-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113703-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मनमोहक झांकियों के साथ निलाली राम बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मनमोहक झांकियों के साथ निलाली राम बरात
विज्ञापन
राम बारात शोभायात्रा में झांकी। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रविवार को नगर में भगवान श्री राम की भव्य बरात की शोभायात्रा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ निकाली गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने गणेश पूजन और भगवान श्रीराम व लक्ष्मण की पूजा-अर्चना और तिलक कर किया।
श्रीराम बरात शोभायात्रा का पारंपरिक मार्ग रामलीला मैदान तहसील रोड से शुरू होकर थाना तिराहा, सुभाष चौक, गोल मार्केट, दयानंद बाजार और सुभाष बाजार से गुजरते हुए वापस रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुआ। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
शोभायात्रा में ढोल पार्टी, ताशा पार्टी, महाराजा बैंड, सरगम बैंड, सुंदर बैंड, हीरा बैंड, शर्मा बैंड, ताज बैंड और पंजाब बैंड की मधुर धुनों के साथ डीजे आदि शामिल रहे। शोभायात्रा के दौरान घोड़ा बग्गी पर सुशोभित भगवान गणेश, मां दुर्गा, विश्वामित्र, भगवान शिव, राजा दशरथ और भरत-शत्रुघ्न की मनमोहक झांकियों के साथ-साथ ट्रैक्टरों पर सुसज्जित भगवान ब्रह्मा, हनुमान और महर्षि वाल्मीकि की झांकियां निकाली गईं। विशेष रथों पर विराजमान भगवान खाटू श्याम और भगवान राम, लक्ष्मण व ऋषि विश्वामित्र की भव्य झांकियों के साथ दक्ष प्रजापति, गोरिल्ला आदि झांकी ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, महामंत्री सुभाष चंद दीक्षित, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौहान, यात्रा प्रमुख गोपाल चौहान, नवनीत चौहान, चंद्रशेखर आजाद, प्रज्ज्वल चौहान, रवि गोला आदि उपस्थित रहे।