{"_id":"63487284e410630c203ef71f","slug":"the-spear-received-from-annu-as-a-gift-to-the-pm-cost-rs-40-lakh-city-news-mrt6094633131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नू से पीएम को तोहफे में मिले भाले की बोली 40 लाख रुपये लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नू से पीएम को तोहफे में मिले भाले की बोली 40 लाख रुपये लगी
विज्ञापन

मेरठ। खिलाड़ी अन्नु रानी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को उपहार में दिए गए भाले की बोली 40,00300 रुपये आंकी गई है। कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में कांस्य पदक जीतकर लौटीं अन्नु ने ये भाला पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट किया था। कॉमनवेल्थ गेम्स से लौटे सभी खिलाड़ियों द्वारा पीएम को दिए गए उपहारों की नीलामी पीएम के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को pmmementos पर शुरू की गई थी। पहले इसकी अंतिम तिथि 2 अक्तूबर थी जो बाद में 12 कर दी गई थी।
मेरठ के सलावा में खेल विवि के शिलान्यास के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा पीएम को दी गई हॉकी स्टिक की बोली 43,600 रुपये लगी है। वहीं अन्नू रानी द्वारा दिए गए भाले का बेस प्राइस 2.5 लाख रुपये रखा गया था। इस भाले की बोली 164 बार लगी। अधिकतम बोली 40,00300 रुपये पर संपन्न हुई। पर्पल कलर के इस भाले पर अन्नु के ऑटोग्राफ भी हैं। साइट पर अन्नु रानी द्वारा प्रधानमंत्री को भाला देते हुए फोटो और वीडियो भी अपलोड की गई है। अन्नु रानी ने भाले की अच्छी बोली लगने पर खुशी जाहिर की है। अन्नु ने कहा प्रधानमंत्री ने हमेशा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है, खिलाड़ियों द्वारा दिए गए उपहारों की कीमत सुनकर गौरव की अनुभूति हो रही है। अन्नु के बड़े भाई उपेंद्र चौधरी ने कहा कि ये गर्व का विषय है। वीनेक्स स्पोर्ट्स के निदेशक आशुतोष भल्ला, सूरजकुंड स्पोर्ट्स गुड्स व्यापार संघ अध्यक्ष अनुज सिंहल, कोच विशाल सक्सेना, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष व उद्यमी अश्वनी गुप्ता, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी सतीश शर्मा व राजाराम अत्री व अन्नु के परिवार के लोगों ने खुशी जताई।