फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The son of the councilor cut the invoice, BJP leader voices keen police station incharge

पार्षद के बेटे का चालान काटा तो भाजपा नेता ने एसओ को सुनाई जमकर खरीखोटी

Thu, 06 Jul 2017 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 06 Jul 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
The son of the councilor cut the invoice, BJP leader voices keen police station incharge
एसओ को खरीखोटी सुनाते भाजपा नेता

सूरजकुंड चौराहा के पास सीताराम पुलिया पर चेकिंग के दौरान चालान काटने पर भाजपाई और पुलिस आपस में भिड़ गए। भाजपा पार्षद ने एसओ सिविल लाइन को जमकर खरीखोटी सुनाई। भाजपा नेताओं ने एसओ को हटवाने तक धमकी दे दी। जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी समेत शहर के थानेदार पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


शास्त्रीनगर एच ब्लाक निवासी भाजपा पार्षद आशु रस्तौगी का पुत्र शुभ अपने दोस्त स्वेंद्र त्यागी और आदित्य के साथ पीएल शर्मा रोड पर ट्यूशन पढ़ता है। दो स्कूटी से तीनों दोस्त बुधवार शाम सात बजे वापस लौट रहे थे। सीताराम पुलिया तिराहे पर सिविल लाइन थाने की पुलिस चेकिंग कर रही थी। एसओ धनवीर सिंह ने तीनों छात्रों ने रोका और स्कूटी के कागज मांगे। 
विज्ञापन


एसओ का आरोप है कि शुभ की स्कूटी पर कागज नहीं थे, चालान कटने की बात कही तो उसने खुद को भाजपा पार्षद आशु रस्तौगी का बेटा बताकर बदसलूकी की। इसके बाद फोन करके अपने पिता आशु रस्तौगी को बुला लिया। भाजपा पार्षद ने अपने साथी पार्षदों को मौके पर बुला लिया। भाजपाइयों ने एसओ को जमकर खरीखोटी सुना डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर तो पकड़ नहीं जाते 
भाजपाइयों की एसओ से तीखी झड़प हुई। भाजपाइयों ने एसओ से कहा कि चोर तो पकड़े नहीं जाते, बस बच्चों को बेवजह परेशान करते हो। पार्षद ने 500 रुपये मांगने का आरोप लगाया। एसओ उनकी बातों का जवाब तक नहीं दे पाए। भाजपाइयों ने एसओ को वर्दी तक उतरवाने की धमकी दे दी।

पहले पुलिस और फिर भाजपाई

The son of the councilor cut the invoice, BJP leader voices keen police station incharge
यूपी पुलिस

छात्र की स्कूटी का चालान काटना सिविल लाइन पुलिस को भारी पड़ा। पहले पुलिस ने छात्र और भाजपा पार्षद को खूब अच्छा बुरा कहा। बाद में भाजपाइयों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस मामले की जानकारी लगते ही एसपी सिटी और शहर के तमाम थानेदार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। एसपी सिटी ने दोनों स्कूटी भाजपाइयों को सौंप दी और उनकी आरसी लेकर चालान उनको सौंपे। पुलिस ने भाजपाइयों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। 

गलती थी तो चालान काटते 
भाजपा पार्षद आशु रस्तौगी ने बताया कि बेटे शुभ की स्कूटी में कागजों की फोटो कॉफी रखी हुई थी। जिसे एसओ ने मानने से इंकार कर दिया। एसओ ने जबरन चालान काटा और उनके साथ भी अभद्रता की। एसओ खुद ही वर्दी उतरवाने और ट्रांसफर कराने की बात कह रहे थे। मैने ऐसा कुछ नहीं कहा। 

ऐसे कैसे काम करे पुलिस 
एसओ सिविल लाइन धनवीर सिंह ने बताया कि एक कार चालक ने आकर शिकायत की थी। दो स्कूटी पर तीन छात्र हल्ला मचाते आ रहे है। उनका एक्सीडेंट होने से कई जगह बचा है। जिस पर पुलिस ने उन्हें रोका था। कागज नहीं थे तो चालान काट दिया। भाजपा पार्षद ने आकर वर्दी तक उतरवाने की धमकी दी। ऐसे में पुलिस कैसे काम करेंगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed