फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The son fought with the henchman with a stick in his hand to save his mother.

Meerut News: हाथ में डंडा लेकर मां को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गया बेटा

Thu, 25 Jul 2024 03:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
The son fought with the henchman with a stick in his hand to save his mother.
- घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला
विज्ञापन

- बेटे ने दिखाई हिम्मत को बच गई मां की जान

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। खेत में घास काट रही ग्राम पुट्ठी पुट्ठा निवासी मोनी देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला के बेटे ने साहस दिखाते हुए डंडे से गुलदार का सामना किया। बेटे की हिम्मत से गुलदार वहां से भाग गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना से गांव में दहशत है।




ग्राम पुट्ठी पुट्ठा निवासी मोनी देवी (45) पत्नी विजेन्द्र सिंह अपने पुत्र पुकार (15) के साथ बुधवार की प्रातः पूर्व ग्राम प्रधान संजीव कुमार के खेत में घास काट रही थी। अचानक गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। उसके पुत्र ने शोर मचाते हुए डंडे से गुलदार का सामना किया। जिससे गुलदार वहां से भाग गया। गुलदार के हमले से घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला पर गुलदार के हमले से गांव में दहशत है। लोग गुलदार के डर से खेतों पर जाने से डर रहे हैं। पूर्व प्रधान संजीव कुमार, मनीष कुमार, सचिन कुमार, रामपाल सिंह, राजीव कुमार, विकास कुमार आदि ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन






वहीं मंगलवार की रात्रि तालमपुर कुमराला निवासी मोहन के घेर में घुसकर गुलदार ने कटिया पर हमला कर दिया। पशुओं का शोर सुनकर पशु स्वामी व ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया। बताया जाता है कि मोहन का घर गांव की सीमा पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed