फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The significance of the 24 Tirthankaras was explained.

Meerut News: 24 तीर्थंकरों का महत्व बताया

Sun, 30 Aug 2026 05:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
The significance of the 24 Tirthankaras was explained.
मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ की ओर से रविवार को महावीर जयंती भवन में पूजन प्रशाल शिविर लगाया गया। सौरभ जैन सराफ के संयोजन में हुए शिविर में बच्चों को समुच्चय चौबीसी पूजन के बारे में बताया गया। इसमें 24 तीर्थंकरों की पूजा की जाती है। उन्होंने सभी तीर्थंकरों के वर्ण बताए। इनमें श्वेत, नील, रक्त, हरित और सुवर्ण पांच वर्ण प्रमुख हैं। चंद्रप्रभ और पुष्पदंत श्वेत वर्ण, वासुपूज्य और पद्मप्रभ रक्त वर्ण, नेमिनाथ और मुनिसुव्रतनाथ नील वर्ण तथा सुपार्श्वनाथ और पार्श्वनाथ हरित वर्ण के माने गए हैं। शेष 16 तीर्थंकर तपाए हुए सुवर्ण के समान आभा वाले बताए गए। कार्यक्रम में अतुल जैन, देवेंद्र जैन, विनोद जैन और अमन जैन ने प्रक्षाल क्रियाएं संपन्न कराईं। राहुल जैन, गौरव जैन, वैभव जैन और सम्यक जैन ने पूजन विधि कराई। प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य अजय जैन, प्रीति जैन और जिया लाल जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ड्रा के माध्यम से अक्षित जैन को भाग्यशाली पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्हें आगम जैन की ओर से विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed