{"_id":"5a11a4184f1c1b7a548bdfa1","slug":"the-show-of-muzaffarnagar-the-burning-love-stops-an-artist-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर-द बर्निंग लव का शो रुकवाया, हिरासत में एक कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर-द बर्निंग लव का शो रुकवाया, हिरासत में एक कलाकार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 19 Nov 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
फिल्म मुजफ्फरनगर-द बर्निंग लव का शो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। फिल्म निर्माता ने रविवार को शहर के नावल्टी सिनेमा में फिल्म मुजफ्फरनगर-द बर्निंग लव का शो चलाने का प्रयास किया गया। इसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस फोर्स ने फिल्म को रुकवा दिया। फिल्म निर्माता और उसकी टीम को भी भगा दिया। पुलिस ने एक कलाकार मनोज पाल को हिरासत में ले लिया, जिस पर मामला और अधिक भड़क गया। धक्का-मुक्की के विरोध में निर्माता अपनी टीम के साथ पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गया। काफी देर तक सिनेमा हॉल के बाहर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
पढ़ें : मुजफ्फरनगर-द बर्निंग लव फिल्म नहीं देख पाएंगे, जानिए क्यों ?
विज्ञापन
इस फिल्म का निर्माण मनोज मांडी ने किया है। रविवार को वह कलाकारों और मोरना, शुक्रताल क्षेत्र के साधुओं के साथ सिनेमा हॉल पर पहुुंच गए। फिल्म के संचालन की भनक लगते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने सिनेमाघर पर एकत्र भीड़ को भगा दिया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। निर्माता मनोज मांडी ने बताया कि मुजफ्फरनगर के नावल्टी सिनेमा से फिल्म के लिए एक सप्ताह का अनुबंध है। हालांकि प्रशासन के कारण दो दिन फिल्म लेट हो गई। रविवार को अनुबंध के तहत सिनेमा हॉल में फिल्म का प्रदर्शन किया जाना था, जिसे पुलिस ने जबरन बंद करा दिया। शहर कोतवाल संजीव शर्मा का कहना है कि नावल्टी में फिल्म के जबरन प्रदर्शन की जानकारी मिली थी। पुलिस बल को मौके पर भेजा गया, तो सिनेमाघर के मैनेजर ने बताया कि फिल्म के प्रदर्शन के लिए प्रशासन और मनोरंजन कर अधिकारी ने अनुमति नहीं दी है, जिस कारण वो फिल्म नहीं चला सकते, जबकि निर्माता जबरन फिल्म चलवाना चाहते है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/