फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The shortage of employees will be removed in Meerut Cantonment, SSC will do the recruitment

मेरठ छावनी में दूर होगी कर्मचारियों की कमी, एसएससी करेगा भर्ती

Tue, 09 Sep 2025 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
The shortage of employees will be removed in Meerut Cantonment, SSC will do the recruitment
मेरठ। एक दशक से कर्मचारियों की कमी से जूझ रही मेरठ समेत सभी छावनी परिषद में यह संकट दूर हो जाएगा। अब कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर मध्य कमान लखनऊ के निदेशक डिफेंस इस्टेट एनवी सत्यनारायण ने कमान की सभी छावनी परिषदों के मुख्य अधिशासी अधिकारियों से सभी कैडर व पदों की भर्ती नियमों के अनुसार, पदों की योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण की जानकारी मांगी है। सभी छावनी परिषद से उनके यहां विभिन्न श्रेणियों (सामान्य, एससी-एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग आदि श्रेणी) में स्वीकृत पद, खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी है। परिषद के सीईओ से न्यूनतम आवश्यक पदों के बारे में भी ब्योरा मांगा है। यह सारी जानकारी 28 फरवरी 2026 तक मांगी गई है। अभी तक छावनी परिषदों को स्थानीय स्तर पर ही कर्मचारियों की भर्ती करने का अधिकार था, लेकिन लगभग एक दशक से छावनी परिषद मेरठ में कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है। कर्मचारियों के लगातार सेवानिवृत्त होने के कारण छावनी परिषद का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बताया जाता है कि छावनी परिषद मेरठ में विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के लगभग 200 पद खाली है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा खाली पदों पर भर्ती किए जाने से कर्मचारियों की कमी दूर हो जाएगी। छावनी परिषद के अधिकारी कर्मचारियों का पूरा ब्योरा तैयार करने में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed