फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The second phase of the census will begin on November 12.

Meerut News: जनगणना का दूसरा चरण 12 नवंबर से चलेगा

Thu, 08 Oct 2026 06:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
The second phase of the census will begin on November 12.
- पांच मास्टर ट्रेनर 130 को करेंगे प्रशिक्षित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जनगणना का दूसरा चरण 16 नवंबर से शुरू होगा और इसकी प्रक्रिया नौ जनवरी तक पूरी की जाएगी। जनपद में चयनित पांच मास्टर ट्रेनरों का चार दिवसीय प्रशिक्षण लखनऊ में पूरा हो चुका है। मास्टर ट्रेनर जिले में 130 फील्ड ट्रेनर को 12, 13 और 14 अक्तूबर को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद में प्रगणकों की ट्रेनिंग होगी।
दूसरे चरण में प्रगणक और सुपरवाइजरों की संख्या ज्यादा रहेगी। इस बार आठ हजार से ज्यादा लोगों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जनगणना के दौरान परिवारों से 40 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें आधार, बैंक खाते, कोविड टीका, जाति समेत विभिन्न जानकारियां दर्ज की जाएंगी। जिला प्रशासन ने प्रगणक और सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाने के लिए विभागों से कर्मियों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर तक स्वयं गणना की जाएगी। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। नौ जनवरी तक का समय रिवीजन व अन्य कार्यों के लिए रखा है। इस बार की व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। जिला स्तर पर सीडीओ को प्रभारी कार्मिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि इस बार प्रत्येक प्रगणक को अधिकतम 900 लोगों से संबंधित गणना कार्य सौंपा जाएगा। इस कारण प्रगणकों और सुपरवाइजरों की संख्या बढकर आठ हजार तक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed