{"_id":"69e3a9a4620fd1aa68057eeb","slug":"the-school-was-running-without-recognition-in-mod-khurd-meerut-news-c-73-1-mtd1001-106949-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मोड खुर्द में बिना मान्यता चल रहा था स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मोड खुर्द में बिना मान्यता चल रहा था स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण कर स्कूल बंद कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी कमल राज क्षेत्र के गांव मोड खुर्द में संचालित स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। अमान्य स्कूल मिलने पर संचालिका को नोटिस जार किया।
खंड शिक्षा अधिकारी हस्तिनापुर ने बताया कि गांव मोड खुर्द में ग्रामीणों की काफी समय से गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को वह प्राथमिक विद्यालय नंबर एक मोड खुर्द की प्रधानाध्यापिका विनीता को साथ लेकर जांच के लिए स्कूल पहुंचे। जहां 25-30 बच्चे बैठे मिले। स्कूल में मिली शिक्षिका बता रही थी कि वह नहीं कोई और स्कूल को संचालित कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान जांच पड़ताल में स्कूल संचालिका मवाना निवासी मंजू स्कूल की मान्यता के कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकी। इस पर स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बच्चे अधिकतर 6 से 8 वर्ष तक के ही थे। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को निर्देश किए कि जो बच्चे 6 वर्ष से अधिक के हैं। अभिभावकों से अपील की गई कि वह अपने बच्चों का मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही दाखिला कराएं। खंड शिक्षा अधिकारी कमल राज ने बताया कि स्कूल में मिली अध्यापिका अंजू रानी निवासी मवाना को नोटिस भेज दिया गया है।