फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Sangh is building the nation with the entire society.

Meerut News: सर्व समाज के साथ राष्ट्र निर्माण कर रहा संघ

Fri, 03 Oct 2025 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
The Sangh is building the nation with the entire society.
रानीनगला गांव में संघ के कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रानी नंगला गांव में पाली मंडल के स्वयंसेवकों का पूर्ण गणवेश में एकत्रीकरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक लाखन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ हस्तिनापुर खंड के संघचालक सत्यवीर एवं कार्यक्रम के वक्ता सह जिला प्रचार प्रमुख मवाना डॉ. वैभव द्वारा गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ की स्थापना, इतिहास और अब तक की कार्ययात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण और कुटुंब प्रबोधन की दिशा में मुख्य रूप से कार्य करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में संघ समाज के हर व्यक्ति हर समाज को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण में लगा है।कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा रंगोली बनायी गई थी और परिसर को अच्छे से सजाया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र संघ के 100 वर्षों की यात्रा की प्रदर्शनी रही। इस अवसर पर हस्तिनापुर खंड के खंड कार्यवाह सौरभ ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में दिलावर पोसवाल, सेवा प्रमुख मवाना जिला, लाखन, मोहन, सह खंड कार्यवाह व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed