फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The salesman had shot business leader Imran Ilahi, three accused arrested

सेल्समैन ने ही मारी थी व्यापारी नेता इमरान इलाही को गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The salesman had shot business leader Imran Ilahi, three accused arrested
मवाना। जूता व्यापारी एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष इमरान इलाही को सात दिन पूर्व गोली मारने के मामले में उसके शोरूम के सेल्समैन, उसके भाई और एक अन्य गिरफ्तार किया है। आरोपी बिलाल 18 साल से उसके शोरूम पर बतौर सेल्समैन काम कर रहा था। व्यापारी ने उसे रहने के लिए मकान दिया हुआ था। मकान खाली करने के लिए कहा तो सेल्समैन ने भाई व साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। देर रात मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी शोएब घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

21 जून को जूता व्यापारी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष इमरान इलाही रिश्तेदार नसीम के साथ मिस्त्री के यहां से रात 9:30 बजे घर लौट रहे थे। वह घर से कुछ पहले गोल मार्केट के पास पहुंचे तो बाइक सवार नकाबपोश तीन युवकों ने कमर पर गोली मारकर इमरान को घायल कर दिया था। इमरान इलाही के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई थी। टीमें घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम तीन आरोपियों बिलाल, शोएब व फरहान गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि इमरान इलाही को गोली मारने के आरोप में उसी के जूतों के शोरूम पर काम करने वाले सेल्समैन बिलाल, उसके भाई शोएब व फरहान साथी को गिरफ्तार किया है। बिलाल, इमरान इलाही द्वारा दिए गए मकान में रह रहा था। अब इमरान ने बिलाल को मकान खाली करने के लिए कहा था। इसी बात पर बिलाल ने इमरान इलाही को गोली मारी। गिरफ्तारी के दौरान शोएब ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शोएब पैर में गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस ने उसे दबोच लिया। शोएब शातिर अपराधी है। पहले भी वह कई मामलों में जेल जा चुका है। उसी ने ही व्यापारी पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed