{"_id":"6a65fb51f9f0740b1305585d","slug":"the-sacrifice-of-the-kargil-heroes-is-not-always-a-source-of-inspiration-dinesh-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1255338-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल के वीरों का बलिदान सदा प्रेरणा देगा : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल के वीरों का बलिदान सदा प्रेरणा देगा : दिनेश
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कारगिल विजय दिवस पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अलंकृत सैनिक वाटिका में शहीदों को
कारगिल दिवस पर राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार ट्रस्ट ने शहीदों को शश्रद्धांजलि, किया नमन
अलंकृत सैनिक वाटिका व बलिदानी मनोज तलवार की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार ट्रस्ट की ओर से रविवार को कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर बलिदानी मनोज तलवार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद जैन ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों की गाथा सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। कारगिल के रणबांकुरों ने अपने पराक्रम से देश का मस्तक गर्व से ऊंचा किया और इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा।
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सरबजीत सिंह कपूर ने कहा कि वर्ष 1999 का कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता का प्रतीक है। ऊंची पहाड़ियों पर मजबूत मोर्चाबंदी किए बैठे दुश्मनों को भारतीय सैनिकों ने परास्त किया और टाइगर हिल सहित महत्वपूर्ण चोटियों पर तिरंगा फहराकर विजय प्राप्त की। पाकिस्तान की राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर कब्जा करने की साजिश को भारतीय सेना ने विफल कर दिया।
विज्ञापन
लगभग दो महीने तक चले इस युद्ध में 527 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए तथा 1363 जवान घायल हुए। उन्होंने कहा कि मेरठ के लिए यह गौरव का विषय है कि जनपद के पांच वीर सपूतों ने भी कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान दिया।
कार्यक्रम में दीपेंद्र जैन, धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना, केपी सिंह, सौरभ दिवाकर शर्मा, चंद्रभान, ओमवीर तोमर, बीपी सिंह, लोकेश, बीके दास, जसवंत सिंह, देवेंद्र तोमर, त्रिलोक सिरोही रहे।