फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The roof of a kutcha house collapsed, a woman saved her life by running away with her children

कच्चे मकान की छत गिरी, महिला ने बच्चों संग भागकर बचाई जान

Thu, 04 Sep 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The roof of a kutcha house collapsed, a woman saved her life by running away with her children
रोहटा। गांव बाड़म में बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिरी। ग्रामीण
- तेज बारिश के दौरान गांव बाड़म में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। तेज बारिश के दौरान बुधवार को गांव बाड़म में एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। महिला ने बच्चों संग भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। गांव के निवासी सुरेश उर्फ पिंटू अपने भाई संजय वर्मा के साथ कच्चे मकान में रहते हैं।

बुधवार सुबह कमरे की छत से मिट्टी झरने लगी। छत से मिट्टी गिरती देख कमरे में मौजूद पिंटू की पत्नी सुषमा ने स्थिति भांपते हुए अपने बेटे और दो बेटियों को लेकर तत्काल कमरे से बाहर निकल कर जान बचाई। कुछ ही क्षणों में तेज आवाज के साथ पूरी छत ढह गई। मलबे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घर का सामान मलबे से बाहर निकालने में मदद की। घटना के समय पिंटू घर से बाहर गए थे। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed