फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the robbers shoots a man, public catch one robber

युवक को गोली मारी, भीड़ ने बदमाश पकड़ा

Wed, 14 Aug 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
the robbers shoots a man, public catch one robber
11ई - मवाना खुर्द में घटना के विरोध में जाम लगाते हुए लोग। (मवाना) - फोटो : MAWANA
युवक को गोली मारी, भीड़ ने बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

मवाना। देर शाम मवाना खुर्द में घर के बाहर बैठे युवक को बाइक तीन बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को दबोच लिया और जमकर पिटाई की। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया। दोनों को गंभीर हालत में मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पीड़ित परिजनों ने मार्ग जाम कर दिया। जानकारी पर पहुंचे सीओ ने परिजनों को समझाकर उन्हें सड़क से हटाया। तनाव को देखते हुए आसपास की पुलिस फोर्स को तेनात किया गया है। वहीं गांव में तनाव का माहौल है।
गांव मवाना खुर्द निवासी रविंद्र ने बताया कि उसका भाई तरवेंद्र उर्फ मोहित पुत्र भूपेंद्र त्यागी घर के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। तभी तीन बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और तरवेंद्र पर फायरिंग कर दी। गोली उसके पैर में लगी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। घटना के बाद हमलावर फरार होने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने एक बदमाश को पकड़ जिया जबकि दो फरार हो गए। भीड़ ने बदमाश को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बमुश्किल बदमाश को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी शिल्पी पुत्र मनु है। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां नाजुक हालत बताते हुए डॉक्टर ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। विरोध में तरवेंद्र के परिजनों ने मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर सीओ यूएन मिश्र मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया और जाम खुलवाया। वहीं समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है। तनाव को देखते हुए अन्य थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं क्षेत्राधिकारी यूएन मिश्र के मुताबिक अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में पूरी तरह से शांति हैं कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन

दंगल में हुआ था विवाद
तरवेंद्र को बदमाशों द्वारा गोली मारने जाने की घटना की मुख्य वज एक साल पहले दंगल में हुआ विवाद है। भाई रविंद्र ने बताया कि एक साल पहले गांव में हुए दंगल में विवाद हो गया था। जिसमें तरवेंद्र गवाह था। हालांकि बाद में फैसला हो गया था। लेकिन एक पक्ष उससे रंजिश रखने लगा। आरोप है कि बीस दिन पहले भी आरोपियों ने उसकी पिटाई की थी। उस समय उसने जान का खतरा बताते हुए चौकी पर तहरीर दी थी।

11बी - गोली लगने से घायल तरवेंद्र उर्फ मोहित निवासी मवाना खुर्द। (मवाना)

11बी - गोली लगने से घायल तरवेंद्र उर्फ मोहित निवासी मवाना खुर्द। (मवाना)- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed