फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The road was dug up and left, a report was filed

Meerut News: सड़क उखाड़कर छोड़ दी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Oct 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 24 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The road was dug up and left, a report was filed
सहारनपुर। जलजीवन मिशन के तहत गांव में बिछाई गई पाइप लाइन के लिए सड़क उखाड़कर छोड़ना फर्म को भारी पड़ गया। गांव में लगातार शिकायतें मिल रही थी कि ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया था, लेकिन सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। अब एक ही फर्म के खिलाफ सरसावा और मिर्जापुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सरसावा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत सरगथलवाला में जलजीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम बाबा जी ए इंफ्रा फर्म की तरफ से किया गया था।
विज्ञापन

योजना के तहत कंपनी ने पाइप की टेस्टिंग की और सड़क को तोड़कर उसे ठीक नहीं किया। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं शासकीय संपत्ति भी क्षतिग्रस्त पड़ी है। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में सरसावा पुलिस ने ग्राम प्रधान काला पुत्र प्रकाशा और ग्राम सचिव अक्षय कुमार की तहरीर पर फर्म के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मिर्जापुर थाना पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है। अबाबाकरपुर नौगांव ग्राम पंचायत के सचिव इस्लामुद्दीन की तरफ से तहरीर दी गई है। इसमें बताया कि बाबा जी ए इंफ्रा फर्म की तरफ से जलजीवन मिशन के तहत काम किया गया था। पाइप टेस्टिंग करते हुए तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत का काम 15 दिन में पूरा होना था, लेकिन पाइप लाइन डाले जाने के छह माह बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed