फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The road was blocked by placing a pole against the broken road and dirt.

Meerut News: टूटी सड़क और गंदगी के खिलाफ बल्ली लगाकर बंद कर दिया रास्ता

Thu, 05 Feb 2026 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The road was blocked by placing a pole against the broken road and dirt.
टीपी नगर की भोला रोड पर टूटी सड़क से परेशान लोगों ने रास्ता बंद कर हंगामा किया। स्रोत वीडियो
दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित भोला रोड के निवासी पिछले एक साल से बदहाल सड़कों और गंदगी के ढेर के बीच रहने को मजबूर हैं। नगर निगम और संबंधित विभाग की अनदेखी से आक्रोशित होकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने भोला रोड पर बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया और शासन-प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


भोला रोड स्थित वार्ड-38 और वार्ड-15 के अंतर्गत आने वाली त्रिवेणी नगर, सोलजर कॉलोनी, रेखा नगर, नागर कॉलोनी, खड़ौली और नीलकंठपुरम में सैकड़ों परिवार निवास करते हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले एक साल से मुख्य सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सड़क की बजरी निकलकर चारों ओर फैल गई है और गहरे गड्ढे बन गए हैं जिससे आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन



अधूरा नाला निर्माण और जलभराव बनी मुसीबत

प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी पिंटू, आदेश, रिंकू, अमित, शिब्बू, सुंदर, राजेश, मोहन और अंकित ने बताया कि सड़क किनारे लंबे समय से नाले का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अभी तक अधूरा है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर पानी भर गया है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। गंदगी के ढेर सड़क किनारे लगे हुए हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय पार्षद और विभागीय अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के हस्तक्षेप के बाद खुला रास्ता

बुधवार को जब लोगों के सब्र का बांध टूट गया तो उन्होंने सड़क पर बल्ली लगाकर लगभग आधे घंटे के लिए आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया। इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि सड़क बंद करने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुची थी। लोगों को समझाकर रास्ता सुचारू करा दिया गया है और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्या से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed