फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The road started crumbling within four months, leading to protests on the road.

Meerut News: चार महीने में उखड़ने लगी सड़क, सड़क पर किया प्रदर्शन

Wed, 27 May 2026 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
The road started crumbling within four months, leading to protests on the road.
ढाई करोड़ से बनी थी, लोगों का आरोप महापौर से शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। रोहटा और बागपत रोड को जोड़ने वाली खड़ौली के पास करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से चार महीने पहले बनी सड़क उखड़ने लगी है। सड़क की परत हाथों से ही निकल रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

रोहटा रोड निवासी ऋषिपाल सिंह, अजब सिंह, रामवीर सिंह, बाबूराम ने बताया कि नगर निगम ने चार महीने पूर्व करीब 800 मीटर लंबी सीसी सड़क रोड बनाई थी। उसके दोनों ओर नालों का निर्माण भी कराया था। निर्माण कार्य पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन सड़क बनने के कुछ ही महीनों बाद जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क से रोडी निकल रही है। इससे वाहन सवार और पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। लोगों ने मामले की शिकायत महापौर से भी की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा ने कहा कि यदि सड़क का दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं कराया गया तो वे जिलाधिकारी और आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र पवार, संजीव, धर्मेंद्र, कवि राम, हरपाल और मोहित समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed