{"_id":"6908d12dc86742f9070e73e3","slug":"the-road-has-neither-been-widened-nor-pothole-free-making-travel-difficult-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104007-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क का चौड़ीकरण हुआ न हुई गड्ढ़ा मुक्त, मुश्किल में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क का चौड़ीकरण हुआ न हुई गड्ढ़ा मुक्त, मुश्किल में सफर
विज्ञापन
हस्तिनापुर से खादर क्षेत्र को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग स्रोत संवाद
सड़क के गड्ढे लोगों के लिए बन रहे जानलेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की लापरवाही से जर्जर अवस्था में पड़ा है। इस मार्ग पर चलना राहगीरों के लिए आसान नहीं है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और पीडब्ल्यूडी अधिकारी अन्जान बने बैठे हैं।
खादर क्षेत्र के लोगों को बरसात के मौसम में दोहरी मार का सामना करना पड़ा। एक ओर उनकी फसलें नष्ट हो गई तो दूसरी ओर खादर क्षेत्र को मुख्यालय से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। पीडब्ल्यूडी ने कुछ मार्ग तो गड्ढामुक्त कर दिया परंतु आधे से अधिक लंबाई के संपर्क मार्ग को भगवान भरोसे छोड़ दिया। जर्जर मार्ग पर हर रोज हादसे हो रहे हैं। यह संपर्क मार्ग खादर क्षेत्र का मुख्य मार्ग है। इस पर दो दर्जन से अधिक गांव जुड़े हैं। हजारों ग्रामीणों का आवागमन रहता है।
इस समय लतीफपुर गांव से नया गांव के मोड़ तक करीब 12 किलोमीटर का संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर है। इस पर चलना या वाहन चलाना ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन रहा है। जबकि प्रदेश सरकार ने सितंबर व अक्तूबर में बरसात के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया था लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इस मार्ग को करीब चार किलोमीटर तक गड्ढा मुक्त किया गया। इसे अभी 15 दिन भी नहीं बीते हैं कि वह पेचवर्क पूरी तरह उखड़ गया।
विज्ञापन
नहीं हुआ चौड़ीकरण का कार्य पूरा
कुछ दिन पूर्व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की ओर से घोषणा की गई थी कि मखदूमपुर से नए गांव तक करीब 22 किलोमीटर के इस खादर क्षेत्र के मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा परंतु चौड़ीकरण का कार्य दो वर्ष बाद जैसे ही अब शुरू हुआ तो वन विभाग ने अपनी आपत्ति लगा दी और कार्य बीच में ही रुक गया। ऐसे में न तो सड़क का निर्माण हुआ और न ही इसे गड्ढा मुक्त किया जा सका।