{"_id":"69e0fbc1883ae86372011f00","slug":"the-result-was-100-gunjan-chauhan-became-the-topper-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105594-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शत प्रतिशत रहा परिणाम, गुंजन चौहान बनी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शत प्रतिशत रहा परिणाम, गुंजन चौहान बनी टॉपर
विज्ञापन
लावड़ - शार्पन स्कूल में परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं। स्रोत: संस्थान
लावड़। सीबीएसई के कक्षा 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में शार्पन पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।
छात्रा गुंजन चौहान ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। फाईका ने 93.2 प्रतिशत, आफरीन ने 92.4 प्रतिशत, रिजा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शैंकी 89.8 प्रतिशत, उत्तम कौशिक 89.4 प्रतिशत, अक्षित 88.4 प्रतिशत, अपेक्षा 87.8 प्रतिशत, मोहम्मद हमजा 85.4 प्रतिशत, श्रेष्ठ 84.8 प्रतिशत और ऋषभ 84.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चेयरमैन मनीष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष रजत त्यागी और प्रधानाचार्य मंजुला गर्ग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान रजत शर्मा, ललित मोहन, राहुल शर्मा, काजल मान, सुमति सक्सेना, रीतू, आलोक, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।