फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The resolve for a developed India realized through the Tricolour.

Meerut News: तिरंगे से साकार हुआ विकसित भारत का संकल्प

Sun, 11 Oct 2026 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
The resolve for a developed India realized through the Tricolour.
सुभारती में विकसित भारत के लिए एक रचनात्मक सामूहिक सहभागिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से जनरल मोहन सिंह मैदान में ‘सेवा रंग अभियान–विकसित भारत के लिए एक रचनात्मक सामूहिक सहभागिता’ का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संकायों के 300 प्रतिभागियों ने भाग लेकर राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 108 मीटर व्यास वाले विशाल ‘भारत मंडल’ का निर्माण और भव्य मानव रंगोली रही। तिरंगे के रंगों से सजे भारत मंडल ने देश की सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय अखंडता और साझा पहचान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें संवेदनशील, अनुशासित, जिम्मेदार और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनाना भी है।
विज्ञापन

कुलसचिव ग्रुप कैप्टन एम. याकूब एम-इन-डी ने कहा कि जब विभिन्न विभागों, संकायों और कर्मचारियों के सदस्य एक साझा उद्देश्य के लिए एकजुट होकर कार्य करते हैं, तो उनकी सहभागिता आयोजन को सफल बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू अधिकारी कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सहभागिता, अनुशासन और टीम भावना का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती हैं। शिक्षा संकाय डीन प्रो. पिंटू मिश्रा ने भी विचार रखें। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रभक्ति केवल नारों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वह हमारे व्यवहार, कर्तव्यों और समाज के प्रति किए जाने वाले कार्यों में भी दिखाई देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed