Meerut News: आखिर कब सामने आएगा दो सगे भाइयों की मौत का सच, बेटे दीपांकर ने दिया था ये बड़ा बयान
Meerut News : दो सगे भाइयों की मौत का सच आखिर कब सामने आएगा। वहीं परिजनों को भी पुलिस के खुलासा का इंतजार है। बेटे दीपांकर ने ये बड़ा बयान दिया था।
विस्तार
मेरठ में गंगानगर क्षेत्र के सूर्य अस्पताल के सामने स्थित घर में मृत मिले दो सगे भाइयों की मौत कैसे हुई यह परिजन भी जानना चाहते हैं। भाई दीपक का कहना है कि पुलिस पहले कह रही थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा, लेकिन अब कोई बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने परिजनों को एक वीडियो दिखाकर उसमें दोनों भाइयों की पहचान कराने की कोशिश की।
अम्हेडा में मीरपाल (42) और विकास (22) को परिवार खो चुका है। परिजनों का दावा है कि दोनों की शराब पीने से मौत हुई, लेकिन पुलिस इसे सिरे से खारिज कर रही है। पुलिस ने परिजनों को आश्वस्त किया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। लेकिन उसमें भी कुछ सामने नहीं आया। दोनों का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया।
परिजनों का कहना है कि पुलिस मौत का कारण स्पष्ट करे। मीरपाल के पुत्र दीपांकर ने उस समय बताया था कि पापा और चाचा ने बराबर में स्थित ठेके से शराब खरीदकर पी थी। लेकिन एसपी देहात ने शराब सें मौत नहीं होना बताया था।
यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम
भाई दीपक के मुताबिक, मंगलवार को दो पुलिसकर्मियों ने मोबाइल में कुछ सीसीटीवी फुटेज दिखाए और पूछा कि उसमें दिख रहे दोनों युवक मीरपाल और विकास ही हैं, लेकिन परिजनों ने उन दोनों के न होने की पुष्टि की। दूसरी ओर आसपास के लोगों ने घटनास्थल के पास में स्थित देसी शराब के ठेके के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लिखे गए प्रार्थना पत्र में सभी ने सहमति जताते हुए शराब ठेके को हटवाने की मांग की है। बुधवार को प्रार्थना पत्र के साथ यह लोग अधिकारियों से मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: क्रिकेटर शिवम मावी को मिला नया मुकाम, गंगानगर में छात्राें के दो गुटों के बीच फायरिंग
यह था मामला
अम्हेड़ा में सूर्य अस्पताल के सामने 25 दिसंबर की सुबह घर के कमरे में दो सगे भाई 42 वर्षीय मीरपाल और 22 वर्षीय विकास सुबह के समय मां कश्मीरी को मृत पड़े मिले थे।