फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The recovery will be stop in Delhi and Roorkee road at today night in Meerut News

मेरठ: आज रात 12 बजे से दिल्ली व रुड़की रोड पर वसूली बंद, पढ़िए पूरा अपडेट

Sat, 06 Feb 2021 03:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Feb 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
The recovery will be stop in Delhi and Roorkee road at today night in Meerut News
कैंट बोर्ड की बैठक में उपाध्यक्ष समेत सात सदस्यों के न पहुंचने पर खाली पड़ीं कुर्सियां। संवाद - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कैंट क्षेत्र में शनिवार रात 12 बजे दिल्ली और रुड़की रोड पर वाहन प्रवेश शुल्क वसूली का ठेका खत्म हो जाएगा। वहीं, ठेके को लेकर शुक्रवार दोपहर बुलाई गई कैंट बोर्ड की बैठक में उपाध्यक्ष समेत सात सदस्यों के शामिल नहीं होने से तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

 
कैंट में अभी मवाना रोड पर वसूली प्वाइंट जारी रहेगा लेकिन, मेरठ नंबर के वाहन फ्री रहेंगे। इसके अलावा बोर्ड की पिछली बैठक में परीक्षितगढ़ मार्ग पर टंचिंग ग्राउंड के पास नया वसूली प्वाइंट बनाने पर भी सहमति पर कैंट बोर्ड द्वारा 10 प्वाइंटों पर टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। टेंडर में कई ठेकेदारों की तरफ से बिड डाली गई। सबसे ज्यादा बिड करीब 11.86 करोड़ रुपये एक साल यानी 3,24945 रुपये रोजाना के हिसाब से आई है। 
विज्ञापन


शनिवार रात ठेका खत्म होने के चलते शुक्रवार दोपहर 12 बजे बोर्ड की आपात बैठक बुलाई गई थी। इसमें बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर, सीईओ नवेंद्र नाथ, सेना के चार सदस्य एवं सिविल सदस्य मंजू गोयल भी बैठक में समय से पहुंच गईं, लेकिन बोर्ड उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी और बाकी सभी छह सदस्यों की तरफ से मैसेज भेजा गया कि वे व्यस्तता के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं। जिसके बाद बोर्ड अध्यक्ष ने एक घंटे बाद दोबारा बैठक बुलाई, लेकिन तब भी मंजू गोयल को छोड़कर किसी सदस्य के नहीं आने के बाद बोर्ड अध्यक्ष ने बैठक शुरू की। सीईओ ने ठेके की अवधि शनिवार रात 12 बजे खत्म होने की बात कही। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि ये राजस्व का महत्वपूर्ण मामला है, ऐसे में इसमें बोर्ड के सभी सदस्यों का रहना जरूरी है। उन्होंने स्थगित बैठक शनिवार दोपहर एक बजे बुलाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की बैठक में बोर्ड उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी, पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा, सदस्य रिनी जैन, बुशरा कमाल, अनिल जैन, नीरज राठौर, धर्मेंद्र सोनकर ने न आने के व्यक्तिगत कारण बताए। उपाध्यक्ष के अनुसार उनका कोर्ट में महत्वपूर्ण केस लगा था। बाकी सदस्यों ने बताया कि सदस्य अनिल जैन के भाई की तबियत खराब होने के कारण वे वहां गए हैं। लेकिन ये बड़ा अजीब संयोग रहा जब सात सदस्यों के व्यक्तिगत कार्य एक साथ आ गए। सीईओ का कहना है कि उनको उपाध्यक्ष और छह सदस्यों ने व्यक्तिगत कारणों के चलते ही नहीं आने की बात कही। लेकिन असल में इसके पीछे कुछ और ही कारण है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: कृषि कानूनों के विरोध में दस जगह भाकियू की पंचायत, पूरे शहर में पुलिस बल तैनात

...तो निर्णय लेने का पूरा अधिकार
बोर्ड अध्यक्ष चाहते तो शुक्रवार को भी निर्णय ले सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा ना कर स्थगित बैठक बुलाने को कहा। अगर शनिवार को भी सदस्य नहीं आते हैं तो एक सिविल सदस्य के आने पर भी खुद निर्णय ले सकते हैं। 

वसूली प्वाइंट पर रार 
परीक्षितगढ़ रोड पर टंचिंग ग्राउंड के पास नया वसूली प्वाइंट बनाने पर पेच फंस गया है। पिछली बोर्ड बैठक में रुड़की-दिल्ली रोड पर वसूली बंद करने व मवाना रोड पर मेरठ नंबर के वाहन फ्री करने पर राजस्व का नुकसान बताकर परीक्षितगढ़ रोड पर वसूली केंद्र तय हुआ था कि एडीएम सिटी पहले अपनी रिपोर्ट देंगे। लेकिन ये रिपोर्ट आए बिना बोर्ड द्वारा इस प्वाइंट को शामिल करके टेंडर मांग लिए गए। अब इसका विरोध हो गया है। 

उपाध्यक्ष का कहना है कि इस पर पहले रिपोर्ट आनी चाहिए थी। अगर इस प्वाइंट को शनिवार को बोर्ड बैठक में हटाया जाता है तो फिर दोबारा से टेंडर मांगे जाएंगे। इसमें समय लगेगा। ऐसे में फिर बोर्ड को 10 की बजाय नौ प्वाइंट पर ही वसूली करनी होगी। वहीं, एडीएम सिटी का कहना है कि परीक्षितगढ़ रोड पर कहां-किस प्वाइंट पर वसूली होनी है, इसको लेकर बोर्ड ने मुझे कोई पत्र नहीं भेजा। अगर इस प्वाइंट पर नई वसूली होनी है तो मैं ट्रैफिक पुलिस से भी रिपोर्ट लेता। वैसे भी यदि हमारी ही रिपोर्ट लेनी है तो फिर 11 जगहों पर पहले हमसे रिपोर्ट क्यों नहीं ली गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed