फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The range has been divided into 23 zones for Republic Day; 3,167 policemen will be deployed.

Meerut News: गणतंत्र दिवस के लिए रेंज को 23 जोन में बांटा, 3167 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

Sun, 25 Jan 2026 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The range has been divided into 23 zones for Republic Day; 3,167 policemen will be deployed.
मेरठ। गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा एवं निगरानी के लिए डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बताया गया कि मेरठ रेंज को 23 जोन और 49 सेक्टर में बांटा गया है। किसी भी आपात स्थिति पर नजर रखने को 48 क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। गणतंत्र दिवस तक जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही होटलों में चेकिंग के साथ-साथ बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि सभी जिला पुलिस प्रमुखों को हाईवे और जनपद की सीमा पर स्थायी व अस्थायी चेकपोस्ट बनाकर तत्काल चेकिंग के निर्देश दिए। सुरक्षा की जिम्मेदारी सात अपर पुलिस अधीक्षक, 23 सीओ, 100 निरीक्षक, 602 उप निरीक्षक, 845 मुख्य आरक्षी, 1046 आरक्षी, 544 होमगार्ड व तीन कंपनी पीएसी को दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने रेंज में निकलने वाली 105 तिरंगा यात्राओं सहित 80 प्रमुख कार्यक्रमों में विशेष सुरक्षा प्रबंधन करने के लिए कहा है। रेंज में चेकिंग के लिए 286 स्थान चिह्नित किए गए हैं। यहां वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच की जाएगी। इनमें मेरठ में 114 स्थान हैं। डीआईजी ने दिल्ली की ओर आने जाने वालों की संख्ती से जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, शापिंग माल, धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस टीम के अलावा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। गणतंत्र दिवस पर किसी स्टंटबाजी करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed