फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The rain played hide and seek with the clouds and the sun

बादलों और सूरज की आंख मिचौली संग बारिश की लुका छुपी

Wed, 25 Jun 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The rain played hide and seek with the clouds and the sun
भीषण गर्मी के दौरान कमिश्नरी चौराहे से गुजरते लोग
मोदीपुरम/मेरठ। शहर से लेकर देहात तक मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक बादलों और सूरज की आंख मिचौली के बीच बारिश की लुका छुपी देखने को मिली। भीषण गर्मी के बीच दोपहर बाद कुछ इलाकों में बारिश हुई तो कई क्षेत्रों के लोग बरसात का इंतजार करते रहे। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों कहना है कि 27 जून तक बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से आसपास के जिलों में बारिश होने के बावजूद मेरठ के लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। कई बार बादल छाने के बावजूद बारिश न होने से यहां किसान व लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है मंगलवार को भी सुबह से ही मौसम बदला नजर आया। कभी तेज धूप निकली तो कभी बादलों में सूरज छुप गया। दोपहर बाद मोदीपुरम, गंगानगर, शास्त्रीनगर आदि क्षेत्र में बारिश हुई लेकिन कई इलाकों में बारिश नहीं होने के कारण इंतजार बरकरार है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी मौसम में बदलाव के संकेत बने हुए हैं। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 3.7 मिमि दर्ज की गई। मोदीपुरम का एक्यूआई 64, गंगानगर में 63, जयभीमनगर में 61, पल्लवपुरम में 67, बेगमपुल 71, दिल्ली रोड 77 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के दौरान कमिश्नरी चौराहे से गुजरते लोग

भीषण गर्मी के दौरान कमिश्नरी चौराहे से गुजरते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed