फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The protest site became a political arena, and a huge uproar erupted over food packets.

Meerut News: सियासी अखाड़ा बना धरना स्थल, खाने के पैकेट पर जमकर हंगामा

Fri, 10 Apr 2026 03:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
The protest site became a political arena, and a huge uproar erupted over food packets.
अमर उजाला....हंगामा...मेरठ बंद के दौरान सेंट्रल मार्केट में आयोजित सभा में भोजन के पैकेट में सप
सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में आयोजित व्यापारियों का धरना प्रदर्शन उस समय सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया जब विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और उनके समर्थक आपस में ही उलझ गए। खाने के पैकेट बंटवाने से लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक भारी हंगामा देखने को मिला। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि संचालन कर रहे व्यापारी नेता मनोज गर्ग को अफरा-तफरी के बीच समय से पहले ही धरने के समापन की घोषणा करनी पड़ी।
विज्ञापन


भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार उनका धर्म है और व्यापारी उनकी आत्मा, जिसका शोषण वह नहीं होने देंगे। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले व्यापारी भय में था लेकिन अब सुरक्षित है। उन्होंने आवास विकास के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पैसा लेकर अवैध निर्माण कराने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

वहीं सपा नेता डॉ. कृष्णपाल गुर्जर ने पलटवार करते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार, विधायक, मंत्री और सांसद सब भाजपा के हैं तो वे सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर खुद को कमजोर क्यों बता रहे हैं। इस टिप्पणी पर विनीत शारदा ने कड़ा ऐतराज जताया और दोनों नेताओं के समर्थक व व्यापारी आपस में भिड़ गए। आरोप-प्रत्यारोप और तीखी नोकझोंक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर धरना स्थल पर सपा नेता त्रिलोचन सिंह का विजिटिंग कार्ड लगे खाने के पैकेट बांटे जाने लगे। कुछ लोगों ने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते कई नेता आपस में उलझ गए और मंच पर अव्यवस्था फैल गई। व्यापारियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन विवाद बढ़ता देख कार्यक्रम को बीच में ही समाप्त करना पड़ा।



कांग्रेस ने जनप्रतिनिधियों को घेरा

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने व्यापारियों के प्रति सहानुभूति जताते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को घेरा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का करोड़ों का नुकसान हो रहा है और जनप्रतिनिधि यहां आने तक की जहमत नहीं उठा रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने इसे पूरे मेरठ की लड़ाई करार देते हुए व्यापारियों से एकजुट रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed