फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The problems of teachers will be solved only by unity

एकजुटता से ही होगा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान

Sun, 31 Aug 2025 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
The problems of teachers will be solved only by unity
मेरठ। लंबे समय से एडेड स्कूलों के शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं होने से माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी गुटों में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को ठकुराई गुट ने सभी जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर धरना दिया। इससे पहले शर्मा गुट ने भी डीआईओएस कार्यालय को घेरा था। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के मेरठ जिलामंत्री पंकज शर्मा बताते हैं कि एकजुटता से ही शिक्षकों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली का कहना है कि शिक्षक संगठनों के सभी गुटों में एकता की बात कई बार उठी है, लेकिन आह्वान के बाद भी सभी गुट एक मंच पर नहीं आ पाते। सभी को एक बार फिर से एकजुटता के गंभीर प्रयास करने चाहिए। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला मंत्री डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि अपने निहित स्वार्थों की बलि देकर ही शिक्षकों में एकता हो सकती है। एकता के बल पर ही शिक्षकों को वर्तमान उपलब्धियां हासिल हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed