फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The problems of farmers were raised in the panchayat of Bhakiyu Tomar

भाकियू तोमर की पंचायत में उठीं किसानों की समस्याएं

Sat, 02 Aug 2025 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
The problems of farmers were raised in the panchayat of Bhakiyu Tomar
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन तोमर की पंचायत शनिवार को पावली खास गांव में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं को जोर शोर से उठाया गया। इनके निस्तारण के लिए लखनऊ में जल्द महापंचायत करने की बात कही गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर का किसानों ने स्वागत किया। संजीव तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से किसानों को अनदेखा किया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार इंद्रजीत सांगवान ने कहा कि संगठन की ओर से कई बड़े आंदोलन किए गए। उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही परेशान हैं। अब स्मार्ट मीटर लगाकर उन्हें और परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर उनकी ओर से रज्जू खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यहां जिलाध्यक्ष आकिल राणा, रिहान चौधरी, साजिद, नौशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed