{"_id":"5ff990968ebc3e33dc3e6510","slug":"the-priest-attempted-suicide-by-setting-himself-on-fire-after-dispute-with-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पत्नी से विवाद होने पर पुजारी ने खुद को लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पत्नी से विवाद होने पर पुजारी ने खुद को लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 09 Jan 2021 04:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 09 Jan 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
आग लगाई
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक पुजारी ने पत्नी से विवाद होने पर खुद को आग लगा ली। वहीं मकान से धुआं निकलता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
यह टीपीनगर की नई बस्ती कॉलोनी का मामला है। शुक्रवार को पुजारी ने पत्नी से विवाद होने पर खुद को मकान में बंद कर आग लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया और पुजारी को घर से बाहर निकाला। पुलिस ने पुजारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बागपत रोड नई बस्ती निवासी दीपक शर्मा अपनी पत्नी रितू के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भैंस की तेरहवीं में जुटा पूरा गांव, इलाके में खूब हो रही चर्चा, तस्वीरों में देखें कैसा था कार्यक्रम
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दीपक पिछले चार साल से कॉलोनी के ही शिव हरि मंदिर में पुजारी हैं। पुजारी का चार दिन से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसके चलते रितु गुरुवार को अपने मायके चली गई।
बताया गया कि दीपक कई दिनों से पत्नी को फोन पर मनाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन पत्नी नहीं मानी तो उसने शुक्रवार को खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। उधर, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पहले रितू से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/