{"_id":"68ab530d58402c3b900661d2","slug":"the-population-will-reach-from-800-to-8200-and-the-treasury-of-the-nagar-panchayat-will-be-filled-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103588-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 से 8200 तक पहुंचेगा कुनबा, भरेगा नगर पंचायत का खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 से 8200 तक पहुंचेगा कुनबा, भरेगा नगर पंचायत का खजाना
विज्ञापन
हस्तिनापुर में भवनकर की रसीद दिखाती महिला स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। 7400 परिवारों नगर पंचायत गृह कर के दायरे में ला रहा है। इसके बाद सालों पहले पूर्वी पाकिस्तान और अन्य जगहों से आकर बसे इन परिवारों का हस्तिनापुर वासी होने का सपना पूरा होगा। नगर पंचायत का खजाना भी भरेगा। अभी तक नगर पंचायत को सिर्फ 800 परिवारों से केवल साढ़े सात लाख सालाना गृह कर मिल रहा था, नए परिवार जुड़ने से नगर पंचायत का कुनबा बढ़ेगा और गृह कर के दायरे में 8200 परिवार आ जाएंगे। जिनसे 45 लाख रुपये सालाना गृह कर मिलने की उम्मीद है।
नगर पंचायत की आबादी सरकारी रिकॉर्ड में आबादी करीब 40 हजार है। 1995 में नगर पंचायत का गठन हुआ। 30 वर्षों में केवल 800 परिवार ही नगर पंचायत में गृह कर के दायरे में हैं। सालों पहले पूर्वी पाकिस्तान से आए हिंदू बंगाली और अन्य परिवार कस्बे में आकर बसे, लेकिन अभी तक इनके पास ऐसा कोई सरकारी सबूत नहीं था जिससे यह खुद को कस्बावासी साबित कर सकें।अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद नगर पंचायत ने करीब 7400 परिवारों काे गृहकर के दायरे में लाने के लिए चिंह्नत किया है जिनसे गृह कर लेकर रसीद दी जा रही है।
इन परिवारों के शामिल होने के बाद नगर पंचायत की आय भी कई गुना बढ़ जाएगी। नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि 7400 परिवारों के गृह कर के दायरे में आने के बाद कुल 8200 परिवार इस दायरे में होंगे। इसके बाद नगर पंचायत को साल में मिलने वाला गृह कर साढ़े लाख रुपये से बढ़कर करीब 45 लाख रुपये सालाना होने का अनुमान है। इससे कस्बे के विकास में मदद मिलेगी। हांलांकि यह आंकड़ा सभी घरों पर भवन कर लगने के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट होगा, लेकिन पंचायत को इस बात की खुशी है कि गृह कर के दायरे में आने के बाद यह परिवार सभी सरकारी सुविधाओं के पात्र हो जाएंगे।