फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The pond overflowed due to rain, water entered the houses as well as the fields

बारिश से तालाब ओवरफ्लो, खेतों के अलावा घरों में घुसा पानी

Tue, 05 Aug 2025 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
The pond overflowed due to rain, water entered the houses as well as the fields
लावड़- कॉलोनी में घुसे तालाब के पानी के बारे में जानकारी देते लोग। स्रोत : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। लगातार चार दिन से हो रही बारिश के कारण मंगलवार सुबह ग्रीन वैली से आगे स्थित तालाब ओवरफ्लो हो गया। तालाब ओवरफ्लो होने के कारण पानी आसपास की खेतों में भर गया। पानी खेतों से होते हुए मीठेपुर मार्ग स्थित ग्रेटर लावड़ कॉलोनी में पहुंच गया। इस कारण कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलोनी निवासी दिलशाद, रफी, नजराना, मोहम्मद दीन, सलमान, अनीस, शरीफ, मोबीन, अकील आदि ने बताया कि लगातार बारिश हो रही है। बताया कि कस्बे के गंदे पानी की निकासी तालाबों में ही होती है। तालाब ओवरफ्लो होने लगे हैं और पानी बाहर आने लगा है। किसी शरारती तत्व ने तालाब का नाका तोड़ दिया। इस कारण पानी तेजी से तालाब से बाहर आकर खेतों में घुस गया। इससे किसानों की फसल नष्ट हो गई। तालाब का पानी उनकी कॉलोनी में भी आ गया। पानी लोगों के घरों में घुसने लगा, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना उठाना पड़ा। कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत की। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पानी को निकालने के लिए मशीन को लगाया गया है, जल्द लोगों को समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed