फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police threatened the girlfriend for messaging, then the lover gave his life

Meerut : जेल से निकलते ही प्रेमिका को किया मैसेज, फिर हुआ कुछ ऐसा, प्रेमी ने दे दी जान

Wed, 30 Nov 2022 04:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2022 04:58 PM IST
सार

Meerut News : आरोपी युवक ने जेल से निकलते ही प्रेमिका को मैसेज किया। फिर कुछ देर बाद ऐसा हुआ कि प्रेमी ने अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
The police threatened the girlfriend for messaging, then the lover gave his life
आत्महत्या

विस्तार

जेल से जमानत पर बाहर आते युवती और उसके पिता को मैसेज करने के बाद शोभापुर कंकरखेड़ा निवासी शाहनवाज (23) को जान गंवानी पड़ गई। आरोप है कि युवती के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस ने उसे दोबारा जेल भेजने की धमकी दी। इससे आहत होकर उसने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने युवती के परिजनों और पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। बाद में पुलिस ने किसी तरह परिवार को समझाकर मामला शांत किया और पोस्टमार्टम कराकर शव सुपुर्द-ए-खाक करा दिया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा क्षेत्र के शोभापुर गांव निवासी अकरम ने बताया कि उसके तीन बेटों में से शाहनवाज का दूसरे वर्ग की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो महीने पहले युवक-युवती फरार हो गए थे। युवती के परिजनों ने शाहनवाज पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


सीओ दौराला अभिषेक पटेल के मुताबिक, सोमवार को शाहनवाज जेल से जमानत पर बाहर आया था। आरोप है कि युवक ने युवती और उसके पिता के मोबाइल पर मैसेज किया। इसमें लिखा- मैं उसके (युवती का नाम) बिना नहीं रह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत युवती के परिजनों ने कंकरखेड़ा पुलिस से की। पुलिस ने अकरम को थाने बुलाया और कहा कि अपने बेटे को समझा दो। युवती को मैसेज न करें। अकरम घर आए और फिर खेत पर चले गए। घर पर शाहनवाज और उसकी भाभी थी। इसी दौरान शाहनवाज ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: बसपा के मैदान छोड़ने से रोचक हुआ मुकाबला, अब सबसे बड़ा सवाल, मुस्लिम की चाल पर टिकी जीत-हार

शाहनवाज पक्ष का आरोप है कि युवती के परिवार के लोग उनके घर पर आए थे। उन्होंने शाहनवाज को पीटा। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और हमलावर फरार हो गए। इसके बाद ही शाहनवाज ने कमरे में जाकर कुंडी लगा ली और फंदे पर लटक गया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शाहनवाज को पंखे से उतारा। उसे अस्पताल लेकर गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया
इसके बाद युवती के परिजनों और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा भी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शाहनवाज को परिवार सहित जेल भेजने की धमकी दी थी। बाद में किसी तरह पुलिस ने मामला शांत किया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि युवती के परिजनों के खिलाफ तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: BAGHPAT NEWS:  तीन परिवारों को कमरे में बंद कर चोरों ने खंगाले मकान, आठ लाख का माल उड़ाया

जेल से आते ही करने लगा था मैसेज
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि शाहनवाज जेल से आते ही युवती और उसके पिता के मोबाइल पर मैसेज करने लगा था। पुलिस ने शाहनवाज और युवती के परिजनों के मोबाइल ले लिए हैं। मैसेज की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed