फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police sent two lawyers to the police station, assault with SP City

मेरठ में वकीलों पर लाठीचार्ज, गिरफ्तारी के बाद बवाल, SP सिटी से हाथापाई

Sat, 14 Oct 2017 03:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 14 Oct 2017 03:38 PM IST
सार

मेरठ में सैकड़ों वकीलों ने शनिवार सुबह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय गेट पर नारेबाजी कर बवाल कर दिया। एसएसपी की मौजूदगी में आरएएफ और पीएसी ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया। एसपी सिटी के साथ हाथापाई और...

विज्ञापन
The police sent two lawyers to the police station, assault with SP City
वकीलों ने किया प्रदर्शन

विस्तार

मेरठ में वकीलों ने शनिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय गेट पर नारेबाजी कर बवाल कर दिया। एसएसपी की मौजूदगी में आरएएफ और पीएसी ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया। सैकड़ों वकीलों ने एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी सिटी और एडीएम सिटी के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। गुस्साए वकीलों ने एसएसपी से माइक छीन लिया एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन से हाथापाई कर दी। पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष महेंद्रपाल शर्मा समेत दो वकीलों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। गुस्साए सैकड़ों वकील विश्वविद्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री रामकुमार शर्मा का कहना है कि वकील लंबे समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि केशरीनाथ त्रिपाठी ने वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच का विरोध किया था। जिससे वकील नाराज हैं। केशरीनाथ त्रिपाठी शनिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में एक कार्यक्रम में आ रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन करने वाले अधिवक्ता ब्रहम पाल सिंह को भी मेरठ बार एसोसिएशन की तरफ से निलंबन का नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन


शहर में तनाव का माहौल है। आरएएफ को भी लाठीचार्ज करने का आदेश दे दिया। यूनिवर्सिटी गेट पर फोर्स लगा दी। किसी की कोई एंट्री नहीं होने दी जाएगी। एसएसपी ने माइक से चेतावनी दी। राज्यपाल केशरीनाथ आये नहीं ओर यूनिवर्सिटी के बाहर माहौल खराब। वहीं मेरठ में जेल चुंगी पर भी वकीलों ने वाहनों को रोककर धरना प्रदर्शन किया। इसके अलावा ओर भी कई जगह वकीलों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रात में डीएम और एसएसपी की बैठक हुई थी। एसपी सिटी ने बताया था कि वकीलों ने विरोध प्रदर्शन और कार्यक्रम को रोकने की चेतावनी दी है। एलआईयू भी अलर्ट हो गई है। जिसको देखते हुए कचहरी से लेकर विश्व विद्यालय कैंपस तक सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक कंपनी आरएएफ, पीएसी और भारी संख्या में स्थानीय फोर्स रहेगी। एसपी सिटी का कहना है कि अधिवक्ताओं ने बवाल करने की कोशिश की तो पुलिस गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। विश्वविद्यालय गेट पर वकीलों और पुलिस में टकराव की स्थिति बनी  हुई है। वहीं एसएसपी के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा हुआ। एसएसपी से माइक छीनने की भी कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

The police sent two lawyers to the police station, assault with SP City
वकीलों ने की नारेबाजी

कोर्ट फीस में वृद्धि और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के मेरठ आगमन के विरोध में मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अध्यक्ष रोहिताश्व अग्रवाल व महामंत्री प्रबोध शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को न्यायिक कार्य नहीं किया था। कचहरी में रजिस्ट्री कार्यालय एवं कोषागार को बंद कराया था। दोपहर में शहर के विभिन्न मार्गों से जन जागरण रैली निकाली थी। महामंत्री प्रबोध शर्मा ने बताया था कि रैली बच्चा पार्क, इन्द्रा चौक, बुढ़ाना गेट, घण्टाघर, रेलवे रोड चौराहा, सदर बाजार, बोम्बे बाजार, आबूलेन, पीएल शर्मा रोड होते कचहरी लौटी। रैली के माध्यम से शहर में घूम-घूमकर कर प्रस्तावित कोर्ट फीस वृद्धि का विरोध किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को दिया गया था। रैली में पूर्व अध्यक्ष चौधरी नरेन्द्र पाल सिंह, उदयवीर सिंह राणा, सुभाष त्यागी, अजय त्यागी, एमपी शर्मा, सतीश चन्द गुप्ता, डीडी शर्मा, गजेन्द्र पाल सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता नेपाल सिंह, केपी शर्मा, संजय शर्मा, सुधीर पंवार, मुकेश सिंह, अजय स्वामी, प्रेरणा वर्मा, निशिरानी मौजूद रहीं थी। महामंत्री प्रबोध शर्मा ने बताया था कि 14 अक्टूबर को नानक चंद सभागार में पश्चिमी उप्र के सभी 22 जिलों के अधिवक्ता पहुंचेंगे।

राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पसीना-पसीना
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के आज मेरठ आगमन पर पुलिस प्रशासन परेशान है। एक तरफ जहां चौधरी चरण सिंह विवि में केसरीनाथ त्रिपाठी के आगमन का कार्यक्रम तय हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ मेरठ बार एसोसिएशन ने उनका विरोध करते हुए मेरठ में न घुसने देने की चेतावनी दी है। शुक्रवार शाम डीएम व एसएसपी से हुई वार्ता में बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस चाहे लाठियां चलाये या गोली, लेकिन केसरीनाथ त्रिपाठी को मेरठ नहीं आने देंगे।

पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की मांग पर जब प्रदेश सरकार अंतिम मुहर लगाने जा रही थी तो केसरीनाथ त्रिपाठी ने बयान दिया था कि हाईकोर्ट बेंच उनकी लाश पर बनेगी। शुक्रवार शाम डीएम समीर वर्मा और एसएसपी मंजिल सैनी ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान प्रबोध शर्मा, सतीश चंद, अजय शर्मा, संजय शर्मा, राजीव शर्मा, सुदेश त्यागी, मुकेश तोमर, रामकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। 

शुक्रवार रात डीएम समीर वर्मा, एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को शहर में सुरक्षा कड़ी रहेगी। एक कंपनी आरएएफ, डेढ़ कंपनी पीएसी समेत पुलिस फोर्स को तैनात किया जाएगा। यदि वकीलों ने बवाल करने की कोशिश की तो सख्ती से निपटेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

मेरठ में सैकड़ों वकीलों ने शनिवार सुबह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय गेट पर नारेबाजी कर बवाल कर दिया। एसएसपी की मौजूदगी में आरएएफ और पीएसी ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया। एसपी सिटी के साथ हाथापाई और...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed