फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the police fiercely shut down e mills lathi sticks

पुलिस जमकर लाठियां फटकारीं, बाजार बंद कराया

Tue, 21 Apr 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
the police fiercely shut down e mills lathi sticks
लावड़। कस्बे में लगातार लॉकडाउन के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर सोमवार सुबह एसपी देहात सादे कपड़ों में निरीक्षण करने पहुंचे। सब्जी मंडी में भीड़ एवं बाजार दुकानें खुली देख उनका पारा चढ़ गया। जानकारी पाकर एएसपी सदर देहात एवं इंचौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर जमकर लाठियां फटकारीं। इस दौरान पुलिस की व्यापारियों से नोकझोंक भी हुई। एसपी देहात ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बे में मसूरी मार्ग स्थित सब्जी मंडी में सुबह छह से सात बजे तक खूब भीड़ उमड़ती है। जिस कारण संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं, बाजारों में व्यापारी गुपचुप तरीके से प्रतिष्ठान खोलकर कारोबार करते हैं। इसकी जानकारी पाकर एसपी देहात अविनाश सोमवार को सादे कपड़े में कस्बे में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। इसके बाद बाजारों में निकले। इस पर एएसपी सदर देहात अखिलेश भदौरिया, इंचौली थाना प्रभारी बृजेश चौहान भी फोर्स लेकर पहुंच गए। लॉकडाउन का उल्लंघन देख एसपी देहात का पारा चढ़ गया। उन्होंने सब्जी मंडी से लेकर बाजार तक दुकानदारों एवं बेवजह सड़कों पर घूमने वाले पैदल और दोपहिया सवारों पर जमकर लाठियां फटकारीं। पुलिस फोर्स देख कस्बे में भगदड़ मच गई और एक के बाद एक शटर गिरने लगे। इसके बाद चौकी पहुंचे एसपी देहात ने पुलिस को हिदायत दी कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, व्यापारियों ने पुलिस पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस कुछ व्यापारियों को संरक्षण दे रही है। इस पर एएसपी अखिलेश भदौरिया ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गाड़ी में बैठकर बदले कपड़े
एसपी देहात ने सादे कपड़ों में कस्बे का निरीक्षण किया। जानकारी पाकर फोर्स पहुंच गई तो उन्होंने चिंदौड़ी मार्ग पर गाड़ी खड़ी कराकर उसमें ही वर्दी पहनी। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई कराई। उन्होंने सब्जी मंडी के साथ किराना, चिकित्सकों एवं दवा व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रौब गालिब कर रहे युवक को पकड़ा
सब्जी मंडी में वाहन चेकिंग के दौरान एसपी देहात के पास कस्बा निवासी फराज कुरैशी नामक युवक पहुंचा। उसने एसपी देहात को कार्ड दिखाते हुए रौब गालिब करना चाहा। इस पर एसपी देहात ने उसके अखबार के बारे में जानकारी मांगी तो वह कुछ नहीं बता सका। जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उससे स्कूटी बरामद की। वहीं, थाना प्रभारी ने उसके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन एवं फर्जी दस्तावेज बनाने के जुर्म में मुकदमा दर्ज किया है।
वर्जन
कस्बे में लॉकडाउन के उल्लंघन की शिकायत मिल रही थी। अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षण किया तो शिकायत सही पाई गई। पुलिस को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, स्वयं को समाचार पत्र से जुड़ा बताने वाले युवक को जांच में गलत पाए जाने पर गिरफ्तार किया है।-अविनाश पांडेय, एसपी देहात मेरठ

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं
हस्तिनापुर। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने थाना पहुंचकर लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह से कस्बा समेत आसपास की मलिन बस्तियों में रहने वालों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed