फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the police does not write fir in triple talak matter

तीन तलाक में पुलिस नहीं कर रही रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Nov 2019 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
the police does not write fir in triple talak matter
खरखौदा। विवाहिता द्वारा मयके पक्ष से 50 हजार की रकम न लाने पर गांव उलधन निवासी युवक ने पत्नी को तलाक दे दिया। परिजन आरोपी पति पर कार्रवाई को लेकर चक्कर काट रहे हैं। इस मामले में एसएसपी के आदेश के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मेरठ निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2014 में गांव उलधन निवासी युवक से हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। बताया कि पति गांव में दुकान करता था। अब उसने दुकान बंद कर दी। वह आए दिन मायके से 50 हजार रुपये लाने का दबाव बनाता है। बताया कि विरोध करने पर मारपीट करता है। आठ नवंबर को उसने मायके से 50 हजार रुपये लाने की मांग की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए तीन तलाक दे दिया। दोनों बच्चों के साथ महिला को घर से निकला दिया। पड़ोसियों ने मामले की जानकारी महिला के परिजनों को दी। परिजन गांव पहुंचे और महिला को लेकर थाने ले जाकर पुलिस से अवगत कराया। महिला ने सास, ससुर, पति के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर लेकर रख ली। परिजनों का आरोप है कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से मामले को अवगत कराया। एसएसपी अजय साहनी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पीड़ितों का आरोप है कि तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। वह थाने के चक्कर काट रहे हैं। थाना पुलिस के मुताबिक मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed