{"_id":"6a429c7fc2a61a96ae0ca0e6","slug":"the-police-could-not-locate-the-child-who-made-off-with-a-bag-containing-one-lakh-rupees-from-inside-the-bank-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112768-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बैंक के अंदर से एक लाख रुपये का थैला उड़ाने वाले बच्चे को पुलिस तलाश नहीं सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बैंक के अंदर से एक लाख रुपये का थैला उड़ाने वाले बच्चे को पुलिस तलाश नहीं सकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कसबे में मेरठ रोड स्थित केनरा बैंक के अंदर से पलड़ा निवासी प्रवीण कुमार का एक लाख रुपये का थैला लेकर जाने वाले बच्चे का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है।
उल्लेखनीय है कि 22 जून को गांव पलड़ा निवासी प्रवीण कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसका मेरठ रोड पर स्थित केनरा बैंक में केसीसी खाता है। जिसमें वह थैले में रखकर एक लाख रुपये जमा करने पहुंचे थे। बैंक के अंदर से एक बच्चा उसका रुपये वाला थैला लेकर फरार हो गया। जिसको तलाश करने का भी प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी देखने पर जानकारी हुई कि प्रवीण कुमार अपने रुपये वाला थैला फार्म भरने वाले काउंटर पर रखकर दूसरे काउंटर पर कुछ जानकारी करने चले गए थे। इसी का लाभ उठाकर एक बच्चा थैला उठा ले गया। जिसकी जानकारी वहां उपस्थित गार्ड को भी नहीं हो सकी। सीसीटीवी कैमरे में देखने पर पता चला कि आरोपी बच्चे के साथ एक बड़ा व्यक्ति भी था। दोनों किसान प्रवीण कुमार के बैंक आने के बाद ही उनके पीेछे बैंंक में आए थे। पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए दिल्ली आईटीओ तक पहुंच गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बैंक में सुरक्षा कर्मी तैनात है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --